Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2023

शिवम मावी को कैप नंबर 100 और शुभमन गिल को 101? भारत ने बनाया खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली.  भारत के बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज शिवम मावी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. टीम इंडिया ने बड़े बदलावों के साथ हार्दिक पंड्या की कप्तानी में नए साल का आगाज जीत के साथ किया. मैच जीत के साथ-साथ सबसे खास बात शिवम मावी और शुभमन गिल का डेब्यू भी रहा और इससे भी खास बात इन दो नए खिलाड़ियों को दिए गए कैप नंबर थे. इन दोनों खिलाड़ियों को जो कैप नंबर दिए गए, उनका ध्यान सभी ने आकर्षित किया. किसी भी फॉर्मेट में नेशनल टीम के लिए औपचारिक रूप से अपनी शुरुआत करने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को कोच या टीम के कप्तान से कैप मिलती है. ऐसा ही शिवम मावी और शुभमन गिल के साथ भी हुआ. मावी को कैप नंबर 100 दिया गया जबकि गिल को कैप नंबर 101 दिया गया. इससे एक सवाल पैदा हुआ कि जब एक ही खेल में एक से अधिक खिलाड़ी डेब्यू करते हैं तो खिलाड़ियों के कैप नंबर कैसे तय किए जाते हैं. 6 साल से मौके की तलाश में था भारतीय पेसर… डेब्यू मैच में लगाई विकेटों की झड़ी… कहा- अब पीछे मुड़कर नहीं देखना IND vs SL: हार्दिक पंड्या के एक फैसले ने ...