Skip to main content

शिवम मावी को कैप नंबर 100 और शुभमन गिल को 101? भारत ने बनाया खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली. भारत के बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज शिवम मावी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. टीम इंडिया ने बड़े बदलावों के साथ हार्दिक पंड्या की कप्तानी में नए साल का आगाज जीत के साथ किया. मैच जीत के साथ-साथ सबसे खास बात शिवम मावी और शुभमन गिल का डेब्यू भी रहा और इससे भी खास बात इन दो नए खिलाड़ियों को दिए गए कैप नंबर थे. इन दोनों खिलाड़ियों को जो कैप नंबर दिए गए, उनका ध्यान सभी ने आकर्षित किया.

किसी भी फॉर्मेट में नेशनल टीम के लिए औपचारिक रूप से अपनी शुरुआत करने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को कोच या टीम के कप्तान से कैप मिलती है. ऐसा ही शिवम मावी और शुभमन गिल के साथ भी हुआ. मावी को कैप नंबर 100 दिया गया जबकि गिल को कैप नंबर 101 दिया गया. इससे एक सवाल पैदा हुआ कि जब एक ही खेल में एक से अधिक खिलाड़ी डेब्यू करते हैं तो खिलाड़ियों के कैप नंबर कैसे तय किए जाते हैं.

6 साल से मौके की तलाश में था भारतीय पेसर… डेब्यू मैच में लगाई विकेटों की झड़ी… कहा- अब पीछे मुड़कर नहीं देखना

IND vs SL: हार्दिक पंड्या के एक फैसले ने बदल दी तस्वीर, जो गेंदबाज पहले महंगा साबित हुआ था उसने पलटी बाजी

मावी को 100 और गिल को 101 नंबर की कैप क्यों मिली?

नियम के अनुसार, जब दो या दो से अधिक खिलाड़ी एक ही खेल में डेब्यू करते हैं, तो कैप नंबर एल्फाबेटिकल ऑर्डर में दिए जाते हैं. इसके आधार पर एल्फाबेटिकल ऑर्डर में शिवम मावी का नाम शुभमन गिल से पहले आता है. ऐसे में उन्हें कैप नंबर 100 मिला, जबकि शुभमन गिल का नाम बाद में आया और उन्हें 101 नंबर का कैप दिया गया. कैप नंबर किसी भी देश के लिए डेब्यू करने वालों के क्रम में खिलाड़ी के स्थान को दर्शाता है.

शिवम मावी को कैप नंबर 100 और शुभमन गिल को 101? भारत ने बनाया खास रिकॉर्डSource: Link

100 कैप देने वाला दूसरा देश बना भारत

ऐसे में कैप नंबर 100 दर्शाता है कि शिवम मावी टी20 इंटरनेशल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 100वें खिलाड़ी हैं. विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत टी20 इंटरनेशनल में 100 कैप देने वाला दूसरा देश बन गया है. बता दें कि डेब्यू करने वाले शिवम मावी ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में चार विकेट लेकर शानदार शुरुआत की. मावी ने चार ओवर में  महज 22 रन खर्च कर चार सफलता हासिल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया.

भारत की जीत में शिवम मावी का बड़ा योगदान

बता दें कि दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल (20 गेंद में नाबाद 31 रन) की 38 गेंद में 68 रन की अटूट साझेदारी कर भारत को पांच विकेट पर 162 रन तक पहुंचाया. श्रीलंका की टीम आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में 160 रन पर आउट हो गई. आखिरी ओवर में श्रीलंका को 13 रन चाहिए थे, लेकिन अक्षर  ने छक्का खाने के बाद भी गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और टीम को दो रन से जीत दिला दी. भारत के लिए ईशान किशन ने 29 गेंद में 37 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 27 गेंद में 29 रन की उपयोगी पारियां खेलीं.

Comments